Ad Code

Responsive Advertisement

मां कर्मा बाई जयंती पर साहू समाज ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा



सुंदर झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया

प्रमोद साहू

अमन संवाद /बैरसिया

नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां कर्मा बाई जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले साहू समाज के लोगों ने मंदिर में एकत्र होकर धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन किया। उसके बाद दोपहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में पीले वस्त्रों में सजी समाजिक महिलाएं शामिल हुई। शोभायात्रा में मां कर्मा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

करीब 1 हजार वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1073 ई. में कर्मा बाई का जन्म चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को झांसी उप्र के रहने वाले रामशाह तेल व्यापारी के यहां हुआ था। वह समाज सुधारक, धर्मात्मा, परोपकारी थे, उनके यहां शुभ नक्षत्र एकादशी को कन्या का जन्म हुआ। विद्वानों ने उसे भगवान का उपासक बताया उनका नाम कर्मा बाई रखा गया। भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई जयंती पर साहू तेली समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे महिलाओं के साथ साथ बच्चे, बूढ़े और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

शोभा यात्रा नगर के सांवलिया मंदिर चौपड़ बाजार से प्रारंभ होकर रेंज चौराहा से होते हुए तलैया मोहल्ला से होते हुए साहू समझ मंदिर पहुंची । शोभायात्रा का जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत हुआ कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण एवं मां कर्मा की झांकियां एवं परी म्यूजिकल ग्रुप के राधा कृष्ण बने कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने भंडारे का आनंद लिया।

कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री,पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर,पूर्व विधायक भक्त पाल सिंह राठौड़ ,पूर्व विधायक जोधा राम गुर्जर, कांग्रेस महासचिव अवनीश भार्गव जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल आगर, राजमल गुप्ता, राजमल कुशवाह, प्रदीप जैन,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भगवान दास बियानी मदन सिंह ठाकुर कमलेन्द्र सोलंकी एवं तेलिक साहू महासभा के संरक्षक बटन लाल साहू मध्य प्रदेश तेलिक साहू महासभा के महासचिव रमेश कुमार साहू, वरिष्ठ साहू समाज अध्यक्ष जितेंद्र साहू डागा, महिला मंडल अध्यक्ष माया गुलाबचंद साहू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष गोलू साहू, मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा सयुंक्त सचिव वीरेंद्र साहू, गणेशराम साहू, हरिप्रसाद साहू, महामंत्री अमित साहू, लालाराम साहू,पंकज साहू मंडी,दीपक साहू मंडी रूपेश साहू ,विजय साहू ,राकेश साहू शैलेंद्र साहू एडवोकेट ,सुनील साहू ,विनोद साहू ,कोमल साहू सुरेश साहू, गेंदा लाल साहू, विजय साहू मंडी ,अमित साहू मंडी , चंद्रमोहन साहू डीजे,दिनेश साहू डीजे,हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील धाकड़, भूरा साहू चक्की,रूपेश साहू,प्रवीण साहू, सचिन साहू ,हेमराज साहू,अंकित साहू,पत्रकार श्याम साहू,पत्रकार प्रमोद साहू,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement