अमन संवाद/भोपाल
भोपाल के साउथ टीटी नगर स्थित यूथ हॉस्टल में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुषी सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मातृशक्ति सेवा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही हजेला हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। समिति की अध्यक्ष रोशनी वर्मा ने सभी का मिठाई वितरण के साथ स्वागत किया।
सम्मानित होने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों में प्रतिमा सोनी, विभा शर्मा,मंजू सोनी, अखिल ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष साधना मिश्रा, सीमा राठौर,नेहा गुप्ता, किरण पाटिल,अंकिता मेहरा,सुनीता धावरे,रीना क्षेत्रीय और अशोक सर को भी सम्मानित किया गया।
0 Comments