अमन संवाद/भोपाल
नारी ही शिव शक्ति है: बी.के. सिमरन दीदी
नारी ही शिव शक्ति है। नारी ही घर को स्वर्ग बनाती है। ये कहना था भोपाल के ब्रह्माकुमारी गौतम नगर सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. सिमरन दीदी का। मौका था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का। दीदी ने सभी को नारी के असली महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परमात्मा भी नारी को ही सबसे सर्वोच्च स्थान देते हैं। नारी के अंदर समेटने की शक्ति, सहनशीलता और निर्णय करने की शक्ति समाहित है। दीदी ने स्पष्ट कर बताया कि वूमेन शब्द में डब्लू ओ आता है और वर्ल्ड शब्द की शुरुआत भी डब्ल्यूओ से होती है अर्थात नारी के ऊपर पूरे संसार की जिम्मेवारी है। नर और नारी का चोल आत्मा धारण करती है लेकिन आत्मा तो बिंदी ही है जो इस शरीर को चलाती है। इस मौके पर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्ही बालिका पुष्टि ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर अन्वी ने भी भोलेनाथ के गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर अहाना ने कविता के माध्यम से नारी की महिमा की जिसकी लाइन इस प्रकार है। मत भूल नारी शक्ति है। नारी दुर्गा है। जो शक्ति का अपमान करता है उसका समूल नाश होता है। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान कर ये दर्शाया गया कि ब्रह्माकुमारियों ने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा में सफल कर सच्ची नारी की मिशाल पेश कर रही हैं। इस मौके पर सभी कलाकार बच्चों को ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
0 Comments