Ad Code

Responsive Advertisement

226वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा गोमगुड़ा में मेडिकल कैंप का आयोजन

कार्तिकेश्वर कश्यप 

अमन संवाद/ बस्तर




छत्तीसगढ़ में रविवार को पुलिस उप महानिदेशक रेंज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुकमा के मार्गदर्शन में एवं धन सिंह बिष्ट कमांडेंट 226 वहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के देखरेख में जन सहयोग कार्यक्रम के तहत बी 226 एवं 226 बटालियन के और गोंमगुड़ा कैंप पुलिस स्टेशन चिंतलनार के ग्राम गोंमगुड़ा में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप के आसपास के आदिवासी पुरुष महिलाएं एवं बच्चे सम्मिलित हुए। इस अवसर पर रणविजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 226 वाहिनी में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए सभी को देश के अग्रणी विकास में भागीदारी देने तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं भारत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहे नीतियों एवं योजनाओं के बारे में जागरूकता प्रदान किया उन्होंने ग्रामीणों को अस्वस्थ करते हुए विश्वास दिलाया कि 226 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस पर सदैव उनके साथ खड़ी है तथा हमेशा उनकी सहायता में तत्पर रहेंगे। इस मेडिकल कैंप के दौरान इस वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बालकृष्ण चिकित्सा अधिकारी द्वारा आदिवासी ग्रामीण महिलाओं बच्चों की निशुल्क प्रशिक्षण जांच पड़ताल की एवं उन्हें विभिन्न प्रकार की दवाइयां एवं न्यूट्रिशन इत्यादि का वितरण किया साथ ही उन्होंने मलेरिया एवं रितु संबंधी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में रणविजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 226 में वाहिनी डॉक्टर बालकृष्ण चिकित्सा अधिकारी विश्वनाथ आर्य सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सहायक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय नागरिकों के मध्य विश्वास एवं सहयोग बड़ा है जो कि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement