Ad Code

Responsive Advertisement

वांछित फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वृद्धाश्रम में मनाया गया

अमन संवाद/दिल्ली 




वृद्धाश्रम में वांछित फाउंडेशन दिल्ली की संस्थापिका एवं योग आचार्य, डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा "योग और संगीत एक दूसरे के पूरक है" 

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष में वांछित फाउंडेशन की टीम ने बाई पास वृद्ध आश्रम दिल्ली ने शाम 05:30 बजे से 07:00 बजे तक योग अभ्यास कराया जिसका संचालन योग आचार्या डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने किया।

सभी ने बड़े प्रसन्न मन से योग किया तत्पश्चात संगीत दिवस होने पर सभी ने मिलकर नृत्य किया सभी बहुत प्रसन्न थे और पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया।

इस कार्यक्रम में आदर्श नगर के विधायक राजकुमार भाटिया, सिविल लाइन जोन की चेयरपर्सन श्रीमति सुमन शर्मा आजादपुर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत मुखी का आगमन हुआ।

सभी ने वृद्धजनों संग योग व नृत्य किया और खूब आनंदित हुए।

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा कि 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21, जून,2025 का थीम "Yoga for One Earth, One Health" है। वांछित फाउंडेशन इसी थीम के प्रति समाज में जागरूकता अभियान योगा प्रदर्शन के माध्यम से संपूर्ण वर्ष जारी रखेगा।

 डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा कि योग और संगीत एक दूसरे के पूरक है। हमें याद रखना चाहिए कि आज ही विश्व संगीत दिवस भी है, जिसे हर साल 21 जून को World Music Day के रूप में मनाया जाता है और संगीत तो हमेशा से योग की ही क्रिया रही है क्योंकि जहां आसन और अभ्यास शारीरिक मजबूती के लिए जरूरी होते हैं तो इसी तरह मन के स्वास्थ्य के लिए और इसकी संतुष्टि के लिए संगीत जरूरी है।

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने अपना स्वयं का अनुभव भी बताया कि "रात्रि में सोने से पहले संगीत सुनती हूं। जिससे मानसिक थकान दूर होती है और सकून से परिपूर्ण नींद आती है और प्रात: काल के योग से शरीर को ताजगी मिलती है जीवन में योग और संगीत दोनो ही अनिवार्य है। अंत में डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement