Ad Code

Responsive Advertisement

कुरवाई विधानसभा के सातों मंडलों की कार्यकारिणी गठित हुई सभी को शुभकामनाएं-विधायक सप्रे


जल्द ही जिले के सभी मंडलो की कार्यकरणी होगी गठित-महाराज सिंह दांगी,भाजपा जिला अध्यक्ष

अमन संवाद कुरवाई/शाहरुख खान मंसूरी

कुरवाई-भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी विधायक हरि सिंह सप्रे की उपस्थिति में भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र कुरवाई के सातों मंडलों की मंडल कार्यकारिणियों की घोषणा की गई । इस अवसर पर कुरवाई मंडल अध्यक्ष राजेश लोधी मेहलुआ मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दांगी पथरिया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रघुवंशी दीपनाखेड़ा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पालीवाल पठारी मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह दांगी उदयपुर मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा एवं अंबानगर मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह राजपूत सहित वरिष्ठ भाजपा नेता  राजमल जैन एडवोकेट सीताराम सैनी विनोद जैन,वरुण चौबे उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष एवं विधायक के द्वारा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि कुरवाई विधानसभा प्रथम विधानसभा है जिसके सभी मंडलों की  कार्य समिति की घोषणा हुई है इसके पश्चात विदिशा जिले की अन्य चारों विधानसभाओं की मंडल कार्यकारिणियों की घोषणा 30-31 मार्च तक हो जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement