Ad Code

Responsive Advertisement

राकेश दाँगी हिंदी विश्वविद्यालय में साधारण परिषद सदस्य नियुक्त


अमन संवाद/भोपाल

राज्यपाल कुलाधिपति मध्यप्रदेश मंगुभाई पटेल द्वारा देश के प्रख्यात कवि राकेश दाँगी को अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल का सर्वोच्च साधारण परिषद का पुन: सदस्य मनोनीत किया गया।सर्वोच्च साधारण परिषद के अध्यक्ष मोहन यादव (मुख्यमंत्री) मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर सिंह परमार (उच्च शिक्षा मंत्री) सर्वोच्च साधारण परिषद के पदेन सदस्य मध्य प्रदेश वित्तमंत्री मध्यप्रदेश सरकारी विश्वविद्यालय के समस्त कुलगुरु हैं। श्री दाँगी का यह दूसरा कार्यकाल अगले 4 वर्षों तक रहेगा। श्री दाँगी लोकप्रिय,ख्यात नाम कवि हैं,कवि सम्मेलनों के माध्यम से देशभर की यात्रा करते हैं। श्री दाँगी ने लम्बे समय तक दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य किया है। श्री दाँगी की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों व शुभचिंतको ने शुभकामना दी।

श्री दाँगी का कार्यकाल अप्रैल 2029 तक रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement