Ad Code

Responsive Advertisement

भगवान के नैनों के नूर थे महेंद्र भाई जी: राजयोगिनी अवधेश दीदी



अमन संवाद/भोपाल

भगवान के नैनों के नूर थे महेंद्र भाई जी। ये कहना था भोपाल जोन की जोनल कॉर्डिनेटर राजयोगिनी अवधेश दीदी का। मौका था भोपाल ब्रह्माकुमारीज के आधार स्तंभ और राजयोग भवन की नींव रखने वाले राजयोगी बी.के. महेंद्र भाई जी के 16वे पुण्यतिथि का।

सभी ने महेंद्र भाई जी को अपने के उद्गार अर्पण किए और उनके जैसे गुणों को जीवन में धारण करने का दृढ़ संकल्प लिया। मौके पर माउंट आबू से आए प्रशासक सेवा प्रभाग के प्रमुख बी.के. हरीश भाई का। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो अच्छे कर्म करके जाता है उसे सदा याद किया जाता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति मालती राय महापौर भोपाल रही, उन्होंने अभियान के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव, म.प्र. विधान सभा, श्रीमति भावना वालिम्बे (आई.ए.एस.) निदेशक और नियंत्रण अधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय, म.प्र. गृह मंत्रालय भारत सरकार, हरिनारायणाचारी, पुलिस आयुक्त, भोपाल, तरसेम सिंह जीरा महाप्रबंधक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, अनिल बाजपेयी, निदेशक, प्रेस्टिज ग्रुप रहे। उनके कर्मों की छाप हमारे दिल पर चढ़ जाती है। इसके अलावा मन प्रबंधन द्वारा श्रेष्ठ प्रशासन विषय पर प्रशासक वर्ग का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अथिति के तौर पर विधानसभा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासक वर्ग द्वारा की जा रही सेवाओं के लिए ब्रह्मकुमारीज की सराहना की।  इस अवसर पर प्रशासक वर्ग से बी.के. डॉ. रीना दीदी भी उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि किस तरह से प्रशासक वर्ग की सेवाएं पूरे मध्य प्रदेश में जोरों शोरों से चली और हर जिले और तहसील में जाकर परमात्मा का ज्ञान साझा किया। रीना दीदी ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि परमात्मा के साथ और ईश्वरीय परिवार के साथ से ये आयोजन सफल रहा। मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन बी.के. जूली रही।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement