Ad Code

Responsive Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मातृशक्ति सेवा संघ बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल,गरीब महिलाओं को दे रहा रोजगार



अमन संवाद/भोपाल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मातृशक्ति सेवा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव है।


मातृशक्ति सेवा संघ लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। संस्था गरीब वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसके साथ ही उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने में भी मदद कर रही है।


पूजा शुक्ला,जो ब्राइट फ्यूचर स्कूल की संचालक भी हैं, ने बताया कि संस्था उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मातृशक्ति सेवा संघ से जुड़कर महिला सशक्तिकरण में योगदान दें।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement