अमन संवाद/भोपाल
वांछित फाउंडेशन दिल्ली की टीम ने अपना घर आश्रम के वार्षिकोत्सव में शामिल होकर अपना सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।
अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. बी.एम. भारद्वाज ने 25 वर्षों से अधिक समय से सड़क पर रहने वाले लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है।
अपना घर आश्रम ने पिछले 25 वर्षों में 15000 से अधिक लोगों को आश्रय प्रदान किया है और आज पूरे भारत में 63 से अधिक शाखाएं हैं। वांछित फाउंडेशन टीम लगभग 8 वर्षों से अपना घर आश्रम के साथ जुड़कर कार्य कर रही है जिसमें डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. श्रॉफ का विशेष योगदान रहता है।
डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने डॉ. कृष्ण कुमार का आभार व्यक्त किया और सभी से अपील की कि यदि वे किसी भी राज्य में सड़क पर किसी भी व्यक्ति को ग्रस्त हालत में देखते हैं, तो वे 9811135749 पर सूचना दे सकते हैं, जिससे उन लोगों को आश्रय मिल सके।
0 Comments