Ad Code

Responsive Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओ ने दिवंगत विधायक भीमा मंडावी को याद किया

 


कार्तिकेश्वर कश्यप 

अमन संवाद/ दंतेवाड़ा 

सन् 2019 में विशेष कार्यक्रम दौरान 9 अप्रैल को नक्सलियों ने श्यामगिरी बम ब्लास्ट कर भाजपा नेता व तत्कालीन दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी सहित 4 जवानों  की हत्या की थी।

श्यामगिरी ब्लास्ट में विधायक भीमा मंडावी सहित 4 जवानों की शहादत को छह वर्ष पूरे हो गए हैं। दूसरी पुण्यतिथि पर भीमा मंडावी के गृहग्राम गदापाल में भीमा मंडावी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा स्थापना के बाद से प्रतिवर्ष परिवार,भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा ग्रामीण शहीद विधायक भीमा मंडावी के बलिदान दिवस पर ग्राम गदापाल पहुंच उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी जो शहीद विधायक भीमा मंडावी की पत्नी है वे कहती है कि उन्होंने अपने पीछे कई सारे सपने छोड़े हैं। वे क्षेत्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे। उनके सपनों को हम सब कर्तव्य के साथ पूरा करने हेतु प्रयासरत है। विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी फिलहाल दिल्ली प्रवास पर है उन्होंने भी स्व विधायक भीमा मंडावी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भी स्व विधायक भीमा मंडावी के पुण्यतिथि पर गृह ग्राम गदापाल पहुंच उनकी प्रतिमा पर एवं शहीद जवानो को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement