Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक विष्णु खत्री ने पदयात्रा स्थल का किया निरीक्षण

 विधायक विष्णु खत्री प्रशासनिक अमले के साथ करेंगे बाह्य नदी की पदयात्रा

प्रमोद साहू


अमन संवाद/बैरसिया 

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बैरसिया विधायक विष्णु खत्री बाह्य नदी की पदयात्रा करेंगे। यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उन्होंने रविवार को नदी के उदगम स्थल का निरीक्षण किया। पदयात्रा 13 मई यानी मंगलवार को शुरू होगी। यह यात्रा दो चरणों मे की जाएगी। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि भी साथ रहेगा। 

पदयात्रा पीपलखेड़ा-कलारा मार्ग स्थित वाह्य नदी के उदगम स्थल से शुरू होगी। बैरसिया विधानसभा से उदगम होने वाली वाह्य नदी बैरसिया क्षेत्र की लाइफ लाइन नदी भी कहलाती है। इस नदी की सहायक नदियां और नाले भी कई जगह अवरूद्ध हो रहे है। इससे नदी में गर्मी के मौसम में नदी का पानी सूखने लगता है। 

विधायक विष्णु खत्री ने बताया कि वाह्य नदी के विकास के लिए हमने एक प्लान भी बनाया है। इस यात्रा का उद्देश्य  आमजन में जागृति जगाना है। इसमें कार्यक्रम स्थल पर एक कार्यक्रम के साथ यात्रा शुरू होगी। इसमें इस नदी की सहायक नदियों के संगम स्थलों पर भी स्थानीय लोग शामिल होते जाएंगे। 

शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान उद्देश्य भी यही है कि लोगों जन जागृति आये। स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जल को संवर्धन करने की भाव पैदा हो। ताकि हम आने वाले कल के लिए जल को संरक्षित कर सके।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement