Ad Code

Responsive Advertisement

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिला


अमन संवाद/ भोपाल/नई दिल्ली


शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से सौजन्य भेंट की। यह भेंट न्यास की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पंकज मित्तल एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल कोठारी के सान्निध्य में संपन्न हुई।

बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) के प्रभावी क्रियान्वयन, भारतीय ज्ञान परंपरा का पाठ्यक्रमों में समावेश, भारतीय भाषाओं के प्रयोग को बढ़ावा, तथा परीक्षा एवं मूल्यांकन पद्धतियों में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन व सकारात्मक चर्चा हुई। मंत्री ने न्यास द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं इसे शिक्षा के भारतीयकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर फ़रवरी में प्रयागराज में आयोजित किए गए ज्ञान महाकुंभ की जानकारी भी साझा की। मंत्री ने इन प्रयासों को नई पीढ़ी को भारतीय दृष्टिकोण से जोड़ने की दिशा में उपयोगी बताया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक श्री ए. विनोद, भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राजेश्वर पराशर, श्रीमती अनीता शर्मा,राष्ट्रीय कौषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, उत्तर क्षेत्र संयोजक श्री जगराम, पर्यावरण विषय के राष्ट्रीय संयोजक संजय स्वामी एवं तकनीकी शिक्षा के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रो. प्रदीप गोयल भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा के भारतीयकरण की दिशा में निरंतर सहयोग, संवाद और नीति-निर्माताओं के साथ समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement