Ad Code

Responsive Advertisement

संत शिरोमणि कबीर नवोदय यात्रा की रैली और प्रवचन का शुभारंभ हुआ

वंदना मानिकपुरी 

अमन संवाद/डिंडोरी 




सतगुरु कबीर नवोदय यात्रा मंगलवार को शुभारंभ किया गया। नवोदय यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश में डिंडौरी जिले के कबीर चबूतरा से पंथ श्री हजूर मुनि उदित नाम साहेब के द्वारा किया गया है। यात्रा डीवी मिशन के तारतम्य में चल रही है। इस यात्रा की शुरुआत  हुजूर उदित मुनिनाम साहेब के सानिध्य में राजस्थान से शुरू की गई है। यात्रा राजस्थान महाराष्ट गुजरात और अब मध्य प्रदेश के डिंडोरी आ पहुंची है। केवीडी मिशन के जिला प्रतिनिधि जागेश्वर दास टाडिया और हंसादास ग्वाले ने बताया कि केडीवी मिशन का उद्देश्य है जीव दया आतम पूजा एवं कबीर साहब के मार्ग पर चलकर कबीर साहब के आध्यात्मिक जीवन को अनुशरण करना है। सतगुरु कबीर साहब नवोदय यात्रा कबीर चबूतरा से प्रारंभ होकर जिले के तहसीलों से होते हुए जिला मुख्यालय में मंगलवार को मां नर्मदा के तट पर स्थित कबीर आश्रम पहुंची। जहां जिले भर से आए कबीर पंथियों ने पंथ हुजूर उदित मुनिनाम साहेब के आगमन में भव्य स्वागत वंदन किया। कबीर आश्रम पहुंच कर धर्म गुरु हुजूर उदित मुनिनाम साहेब के द्वारा जीव दया आतम पूजा और आरती कराई गई। इसके बाद केडीवी मिशन यात्रा की भव्य शोभा यात्रा कबीर आश्रम से शहर होते हुए सतगुरु कबीर आश्रम अमरकंटक रोड जेल बिल्डिंग के पास पंडाल में भोजन भंडारा के बाद गुरु पूजा कबीर पाठ भजन के साथ पंथ गुरु द्वारा प्रवचन दिया गया। पंथ गुरु के द्वारा युवाओं से कहा गया कि युवा कबीर के सिपाही हैं। पंथ गुरु हुजूर उदित मुनिनाम साहेब ने अपने प्रवचन में संत शिरोमणि कबीर साहेब जी की महिमा को बताते हुए कहा कि कबीर साहेब अपने साखी सबद दोहे और अपने विचार से देश दुनिया में समाज को कैसे जात पात और ऊंच नीच से ऊपर उठाया है। कैसे उन्होंने सत्य के मार्ग को खोज कर मोक्ष की  प्राप्ति किया जा सकता है अपने भक्तों को बताया है उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को कबीर साहेब की शिक्षा दें ताकि वो सतगुरु कबीर नवोदय यात्रा के सिपाही बन सकेंगे और हम सब कबीर साहेब के बताए मार्ग में चल कर  हम पूरे भारत वर्ष और देश दुनियां को कबीर मय कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं कबीर का सेवक हूं उनके बताए रास्ते में चलने के लिए प्रेरित करता हूं।आप सब कबीर को गहराई से पढ़िए समझिए और स्वयं को जागरुक करके आने वाली पीढ़ी को जन्म से ही कबीर के बनाइए यही के डीवी मिशन का उद्देश्य  है कि जीव से बड़ा कुछ नहीं संपूर्ण जगत में जीव की पीड़ा और दया धर्म होना हम मानव समाज के लिए जरूरी है। महापुरुष,मंडलेश्वर,आचार्य कथा वाचक भी कबीर साहेब के दोहे से करते हैं अपने कथा और दिन की शुरुआत।

पंथ गुरु ने बताया कि जब मैं महापुरुषों और कथा वाचकों से मिला तो उन्होंने बताया कि उनकी पूजा पाठ और कथा कबीर साहेब के दोहे से शुरू होती है ऐसे हैं हमारे कबीर साहेब जी जिन्होंने ख़ुद को दास मानकर समाज देश दुनियां में विचारों के अंधकार रूढ़िवादी को समाज से मिटाकर रौशनी दिया है। इसलिए हमें भी उनके बताए मार्ग को अपनाना है लोभ लालच और क्रोध काल को अपने अंदर से मिटाकर कबीर वचन और उनके विचारों की रौशनी से ख़ुद और दूसरों को प्रकाशित करना है। सतगुरु कबीर वंशावली का उद्देश्य है कबीर के पथ में चलना।

पंथ गुरु ने अपने प्रवचन में  कहा कि हमें एक भाव से रहना होगा। जात पात की भेद भाव को दूर करके इस मिशन में  जुड़ना होगा इस मिशन में राष्ट्रीय स्तर की टीम काम कर रही है मानव  समाज के हर एक व्यक्ति केडीवी मिशन में अपना योगदान दें ताकि हम सब एक होकर इस यात्रा को पूरा कर सफल बनाकर देश दुनियां को कबीर मय कर सकेंगे।

इस यात्रा में पंथ गुरु हुजूर उदित मुनिनाम साहेब जी के साथ दामाखेड़ा से आए संत और के डीवी मिशन के महासचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूरी टीम एवं जिले के कबीर पंथी समाज के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement