Ad Code

Responsive Advertisement

DPSS ने मध्य प्रदेश में की नई नियुक्तियां

12 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, जल्द 38 और नियुक्तियां होंगी

अमन संवाद/भोपाल


दलित पिछड़ा समाज संगठन (DPSS) ने मध्य प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए नई नियुक्तियां की हैं। संस्थापक दामोदर सिंह के निर्देश पर DPSS के राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश-राजस्थान प्रभारी हुकुमचंद गहलोत ने 12 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

नई कार्यकारिणी में प्रदेश सह सचिव के रूप में भोपाल से अमित बंसोड़, नर्मदापुरम से अमोल रावत और दतिया से नासिर बक्श मंसूरी को नियुक्त किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर दतिया से अमित लोधी, भोपाल से सौरभ यादव और शिवपुरी से राजकुमार प्रजापति को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश महासचिव के रूप में सेंवड़ा से केदार कौरव, निवाड़ी से बल्ली कमरिया और नरवर से सुरेश कुशवाह को चुना गया है। प्रदेश सचिव पद पर भोपाल से प्रियेश यादव, छिदवाड़ा से अनिरुद्ध पठारिया और ग्वालियर से राजकुमार जाटव नियुक्त किए गए हैं। संगठन जल्द ही मैन बॉडी के प्रदेश अध्यक्ष सहित 38 अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियां करेगा। इसके अलावा छात्र विंग, युवा विंग और महिला विंग के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियां भी शीघ्र की जाएंगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement