Ad Code

Responsive Advertisement

बुंदेली महोत्सव में रजपुरा की बेटियों का जलवा, नृत्य-नाटिका से जीता मंच

वार्डन चंद्रकिरण खरे की मेहनत लाई रंग, तालियों से गूंजा पंडाल

जिनेश कुमार जैन 

अमन संवाद /दमोह 

दमोह में आयोजित बुंदेली महोत्सव-2026 में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रजपुरा (जनपद शिक्षा केन्द्र हटा) की छात्राओं ने अपनी नृत्य-नाटिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। मंच पर प्रस्तुति शुरू होते ही पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 


छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से बुंदेली संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस शानदार प्रदर्शन के पीछे विद्यालय की वार्डन श्रीमती चंद्रकिरण खरे की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सतत मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही जिनकी प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने बड़े मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रस्तुति से प्रभावित होकर महोत्सव समिति के अध्यक्ष द्वारा छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्राओं में कक्षा 11वीं की रबीना, रश्मि, रचना, राजकुमारी, रागिनी, वर्षा, उमा, सुरभि, शिवानी, नन्नी, नीतू, सोमवती तथा कक्षा 12वीं की बंदना, निकिता, राधा, केशकली, वंदना, सपना रानी, निशा, वर्षा, संजो, नीमा, नेहा और उमा शामिल रहीं। जिला परियोजना समन्वयक एम.के. द्विवेदी ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वार्डन चंद्रकिरण खरे के अनुभव और समर्पण का ही परिणाम है कि बालिकाओं का प्रदर्शन इस स्तर तक पहुंचा है जिससे अन्य विद्यालयों को भी प्रेरणा मिलेगी। स्थानीय अभिभावकों ने भी छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि वार्डन की सक्रियता से विद्यालय का माहौल बदला है और छात्राएं अब पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement