Ad Code

Responsive Advertisement

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

प्रमोद साहू

अमन संवाद/ बैरसिया


मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील बैरसिया के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया मध्य प्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया के द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम पीएम श्री सरोजिनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरसिया मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री थे मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष छात्रवीर सिंह राठौड़ अध्यक्षता कर रहे थे। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह  गुर्जर एस डी एम बैरसिया आशुतोष शर्मा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष विनोद पुनी संभागीय संगठन मंत्री  डी डी भारती संभागीय अध्यक्ष गोविंद गुप्ता विकाश खंड शिक्षा अधिकारी आर एन श्रीवासत्री प्राचार्य श्रीमती गीता जोशी गायक शीतला प्रसाद शुक्ला, शिक्षक पर्वत सिंह राजपूत प्रधानाध्यापक आरसी गोयल आदि विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। होली मिलन समारोह में क्षेत्र विधायक विष्णु खत्री ने होली त्यौहार पर प्रकाश डालते हुए कहा की होली का त्यौहार आपस में भाईचारा मिलजुल कर रहने एवं आपस में जो भी मतभेद हो तो होली के अवसर पर एक दूसरे से मिलकर दूर करना चाहिए इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष छात्रवीर सिंह राठौड़ ने होली मिलन समारोह भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत करने वाला त्यौहार बताया मध्य प्रदेश शिक्षक संघ भारतीय संस्कृति के अनुरूप समस्त त्योहारों को बड़े धूमधाम से मनाता है। श्री राठौर ने उपस्थित समस्त शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा ने भी अपने उद्बोधन में शिक्षक संघ की रीति नीति पर प्रकाश डाला एवं सभी शिक्षकों को अपने कर्तव्य के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के समस्त त्योहारों को उत्सव के रूप में मनाने एवं जीवन में उतरने की प्रेरणा दिए।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विनोद पूनी ने भी होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम मे मंच संचालन कर रहे मध्यप्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने उपस्थित लगभग 250 शिक्षकों की उपस्थिति के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम में  सुरेश कुमार अहिरवार शिक्षक  तोरण प्रजापति शिक्षक मोहन चंद्र वंशी, बंशी लाल, रीना शुक्ला, श्रीमती दीपा सक्सेना प्रेमलता शर्मा ने भी फाग गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया के तहसील, विकास खंड, नगर की एवं भोपाल जिले की कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिसमें विंदू श्रीवास्तव, शिशुपाल सिंह राजपूत, संतोष जैन , इंदर सिंह चौहान, आनंद कुमार शर्मा, विजेन्द्र यादव, हरनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह सोलंकी, पूजा दुबे, राकेश शुक्ला वीर सिह राजपूत,मदन गोपाल नामदेव, शमीम अख्तर, राजेश शर्मा, राजेश चौरसिया, ललि ता वर्मा, दीप्ति श्रीवास्तव, लेमहराज मीणा,मजलेश सक्सेना, रचना सेन, दिनेश विश्वकर्मा, गरिमा श्रीवास्तव, विपिन भार्गव, किशोरी लाल,तारान सिह, रामशरण खरे अनिल वर्मा, अवधनारायण शर्मा, पवन शर्मा,, गिरिजेश मेहर,लखन सिंह सेंगर, आदि उपस्थित थे। अतिथि स्वागत सत्कार में शिशुपाल सिंह राजपूत, विजेन्द्र यादव, श्रीमती किरण निखोरिया, संतोष जैन, इंदर सिंह चौहान एवं शिक्षक संघ के तीनों कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement