पूजा ज्योतिषी
अमन संवाद/मंडला
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और डिजिटल सशक्तिकरण के क्रम में महाराजपुर के युवा व ऊर्जावान नेता वेद प्रकाश दुबे 'शानू' को नगर भाजपा मंडला का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं पार्टी की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक सशक्त करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वेद प्रकाश दुबे की नियुक्ति पर मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मंडला विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक व मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कार्य कौशल और समर्पण से पार्टी के डिजिटल प्रचार को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे।
भाजपा के वरिष्ठजनों का मानना है कि वेद प्रकाश दुबे जैसे जुझारू और तकनीकी रूप से दक्ष युवा की नियुक्ति से सोशल मीडिया पर पार्टी की मजबूती और प्रभाव में वृद्धि होगी। वेद दुबे ने भी इस दायित्व के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और डिजिटल माध्यम से पार्टी की नीति, सिद्धांत और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
0 Comments