ऑल इंडिया बी.एच.ई .एल. एंप्लॉयज यूनियन कार्यालय पर विगत 26 मार्च को चंद्रपुर महाराष्ट्र से लीगल एवं ह्यूमन रिसॉर्स की स्टडी टूर के लिए स्टूडेंट का एक ग्रुप पहुंचा जिसमे चंद्रपुर महाराष्ट्र के शांताराम पोटदुखे विधि महाविद्यालय के मास्टर ऑफ लेबर स्टडीज एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क के लगभग 20 छात्र एवं फैकल्टी सम्मिलित हुए।
यूनियन कार्यालय पर उन्हें उनके सब्जेक्ट के अनुसार यूनियन की कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई।
इस अवसर पर निफ्टु के राष्ट्रीय एवं प्रदेश महासचिव विराट जैसवाल मार्गदर्शन हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यूनियन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न कमेटी के मेंबरों द्वारा यूनियन की प्रत्येक गतिविधि,प्रबंधन एवं यूनियन के बीच के संवाद, यूनियन के बायलाज एवं कमेटी , प्रबंधन द्वारा कराए जाने वाले चुनाव आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
फैकल्टी सदस्यों द्वारा निफ्टू के प्रदेश अध्यक्ष एवं एआईबीईयू के महासचिव रामनारायण गिरी का धन्यवाद किया।
यूनियन के कार्यक्रम के पश्चात रामनारायण गिरी के नेतृत्व में बी.एच.ई .एल. की प्रगति दीर्घा का भी भ्रमण कराया गया।
जहां पर बी.एच.ई .एल. के अधिकारी श्री सिंह एवं श्री विश्वनाथ के द्वारा बी.एच.ई .एल. के प्रोडेक्ट एवं एच आर से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में रामनारायण गिरी के साथ एआईबीईयू यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष अख्तर खान , इकाई अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र दहाट , कोषाध्यक्ष संजीव नंदा, सचिव एवं मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ,विशाल वाणी सहित विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी एवं शॉप कौंसिल के सदस्य शामिल हुए।
0 Comments