Ad Code

Responsive Advertisement

कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनय सिंह मेहर सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की




प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर किया पार्टी में स्वागत

अमन संवाद / भोपाल 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष सोमवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनय सिंह मेहर, रायसेन जिला पंचायत सदस्य संतोष मालवीय, कमलेश उइके, सीहोर जिला पंचायत सदस्य अनस खान, मुरैना जिला पंचायत सदस्य हरिसिंह कुशवाह, प्रेमसिंह कुशवाहा, शिवपुरी जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी, मुरैना से कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमपाल कुशवाह, गौरीशंकर कुशवाह, जनपद सदस्य बाघसिंह कुशवाह, पदम सिंह कुशवाह, भारत कुशवाह, टीकमगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के सचिव गौरव श्रीवास्तव, निवाड़ी के पूर्व पीसीसी सदस्य श्री रजनीश पटेरिया सहित कांग्रेस के जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व संरपंच एवं पदाधिकारियों ने भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यां से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। 

*हम सभी परिवार के अभिन्न अंग बनकर प्रदेश के विकास में योगदान देंगे*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिन कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उनका भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हॅू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के प्रति हर व्यक्ति का विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। आप सभी इस परिवार के अभिन्न सदस्य बनकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। 

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता व सांसद सुमेर सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement