अमन संवाद / सिंगरौली
सिंगरौली नगर निगम की महिला क्लब के सदस्यो के द्वारा पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ गणगौर पूजा का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर सजीव रंगों और भक्तिमय माहौल में महिलाओं ने मां गऊरी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर लोकगीत गाए और विधिवत पूजा संपन्न की। कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी नृत्य, मेहंदी कला और गणगौर पर्व के महत्व पर आधारित कथा-वाचन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सुंदर रूप से सजे गणगौर माता और भगवान शिव की प्रतिमाओं की विशेष पूजा की गई। इसके बाद निकाली गई ‘गणगौर शोभायात्रा’ में महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कलश लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नगर भ्रमण किया। क्लब की होस्ट सुमन पांडेय और रेणू सिंह ने कहा, “गणगौर केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का उत्सव है। हमारा उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से हमारी परंपराओं को सहेजना और महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है।”पूजा के उपरांत सामूहिक भोग प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, मंगल गीतों और समर्पण भाव के साथ आयोजित इस गणगौर उत्सव ने महिला क्लब में उल्लास और आध्यात्मिकता का एक अनूठा वातावरण निर्मित किया। क्लब की अध्यक्ष डॉ सुमन शर्मा के साथ क्लब की अधिकारी सुधा उपाध्याय,रेणु सिंह, सुमन पांडेय,मीनाक्षी तिवारी,श्रेया तिवारी,दृष्टि मिश्रा, शशि द्विवेदी, नेहा खत्री, अंजू गोस्वामी, जागृति सिंह,ईला साहू,अर्चना गुड,अमला सिंह,गरिमा तिवारी आदि सभी मेम्बर भी शामिल थे।
0 Comments