Ad Code

Responsive Advertisement

सादगी और सच्चाई की प्रतिमूर्ति थी दादी जानकी: बी.के. जूली





अमन संवाद/भोपाल

दुनिया की सबसे स्थिर मन के अवार्ड से नवाजे जाने वाली ब्रह्मकुमारीज की पूर्व मुखिया रह चुकी दादी जानकी की पांचवीं पुण्य तिथि पर राजयोग भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। 

इस अवसर पर बी.के. जूली दीदी ने सभी को दादी के गुणों से अवगत कराया। दीदी ने बताया कि दादी का पूरा जीवन ही उदाहरण मूर्त है। दादी सादगी और सच्चाई की प्रतिमूर्ति थी। दादी ने परमात्मा को अपना बनाकर आध्यात्मिकता के अलख को पूरे विश्व में फैलाई। दादी ने कभी अपने जीवन में झूठ नहीं बोला। 104 साल की आयु में भी अथक सेवा करते करते उन्होंने अपने देह का त्याग किया। उन्होंने बताया कि दादी ने सदा अपने जीवन में सच्चाई की राह में चलकर अनेक आत्माओं को प्रेरित किया। सभी ने दादी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दादी के गुणों को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement