Ad Code

Responsive Advertisement

संत निरंकारी मंडल के सभी ब्रांचों में योगाभ्यास कर मनाया गया योग दिवस

अमन संवाद/भोपाल



अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के अशीर्वाद से संत निरंकारी मंडल के भोपाल जोन की सभी ब्रांचों में योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया गया।

भोपाल जोन के जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा ने इस अवसर पर कहा कि योग से निरोग रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी ब्रांचों में सम्पन्न हुए योगाभ्यास से समाज को निरंकारी मिशन का संदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि योग भारत की एक ऐसी प्राचीन पद्धति है जिसके द्वारा आध्यात्मिक, शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित किया जा सकता है। योग के नियमित अभ्यास से तनाव मुक्त जीवन जिया जा सकता है। निरंकारी मिशन का ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल यही है कि इस भागदौड़ भरी जिदंगी में अपनी सेहत पर और ध्यान देते हुए उसे बेहतर एवं उत्तम बनाते हुए एक स्वस्थ जीवन जीना है।

भोपाल में जोनल इंचार्ज महात्मा अशोक जुनेजा एवं क्षेत्रीय संचालक महात्मा अखिलेश यादव की मौजूदगी में योगाभ्यास किया गया।

इसी प्रकार ब्रांच बैरागढ़ में संयोजक महेश वीधानी एवं संचालक अशोक नाथानी की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया।

ब्रांच नसरूल्लागंज, इटारसी, बैतूल सहित भोपाल जोन की लगभग 20 ब्रांचों में योग दिवस मनाया गया।

इस अवसर सभी ब्रांचों के संयोजक, संचालक,सेवा दल के सभी अधिकारीगण,सेवादल के भाई बहनों सहित साध संगत द्वारा योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया । 

जोन की सभी ब्रांचों में सामूहिक रूप से योग के विभिन्न आसनों,प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं जैसे बैठकर,पीठ के बल लेटकर, पेट के बल लेटकर, खड़े होकर किए जाने वाले आसन किए गए।

उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर शनिवार को भारतवर्ष के 1000 से अधिक स्थानों पर एक साथ ‘योग दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement