लोकप्रिय जननेता पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल के जन्मदिन पर विशेष
♦️ नरसिंहपुर की जनता के दिलों पर राज करने वाले जननेता
♦️ "नेता नहीं, नरसिंहपुर का बेटा है जालम सिंह"
✍ संवाददाता अरुण लोधी, गोटेगांव, नरसिंहपुर
गोटेगांव - पूर्व राज्यमंत्री, नर्मदा भक्त, गौसेवक, पर्यावरण प्रेमी और गरीबों के मसीहा श्री जालम सिंह पटेल का आज जन्मदिवस है। वे अपनी जनसेवा और विकास कार्यों के कारण न केवल नरसिंहपुर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की राजनीति का एक मजबूत चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण आमजन के लिए समर्पित किया है। उनकी सरलता, विनम्रता और समस्या समाधान करने की क्षमता ने उन्हें पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान दिलाई है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और जन्म
श्री जालम सिंह पटेल का जन्म 10 मार्च 1964 को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में एक प्रतिष्ठित कृषक परिवार में हुआ। वे प्रसिद्ध समाजसेवी एवं किसान श्री मुलायम सिंह पटेल के पुत्र हैं। उनके परिवार का समाजसेवा और राजनीति से गहरा नाता रहा है।
उनके बड़े भाई वरिष्ठ समाजसेवी एवं इंजीनियर सरदार सिंह पटेल समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में हमेशा तत्पर रहते हैं। उनके मंझले भाई श्री प्रहलाद सिंह पटेल वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और उनका भी समाजसेवा और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
गोटेगांव के चहेते नेता, गरीबों के मसीहा
श्री पटेल सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आमजन के हितैषी और समाज के हर वर्ग के सहयोगी हैं। वे गोटेगांव के चहेते नेता और युवाओं के आदर्श माने जाते हैं। वे गरीबों के मसीहा स्व. मणिनागेंद्र सिंह "मोनू भैया" के पिता होने का गौरव भी रखते हैं, जिनका योगदान क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
शिक्षा और खेल में अभिरुचि
बचपन से ही वे पढ़ाई और खेलकूद में अव्वल रहे। उन्होंने जबलपुर के प्रसिद्ध साइंस कॉलेज से बीएससी की उपाधि प्राप्त की। वे खेलों में विशेष रुचि रखते थे और वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी, भाला फेंक, ऊँची कूद सहित कई खेलों में कॉलेज, यूनिवर्सिटी और जिले का प्रतिनिधित्व किया। वे "सहयोग क्रीड़ा मंडल" के अध्यक्ष भी रहे हैं और खेलों के विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं।
राजनीतिक सफर: जनसेवा से जननेता तक का सफर
श्री पटेल ने राजनीति में अपना सफर गोटेगांव कृषि उपज मंडी अध्यक्ष के रूप में शुरू किया, जहाँ उन्होंने किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए। वे मंडी चुनाव में मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले अध्यक्ष बने और उनकी कार्यशैली ने उन्हें हर वर्ग का प्रिय बना दिया।
इसके बाद वे 2003 में पहली बार विधायक बने और 2013 से 2018 तक नरसिंहपुर से विधायक चुने गए। फिर 2018 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक बने और अपने क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए। 2023 में अपने भाई के लिए स्वयं से सीट छोड़ दी। इसके बावजूद उन्होंने जनता की सेवा नहीं छोड़ी और आज भी अपने क्षेत्र के हर व्यक्ति के सुख-दुख में बराबर खड़े रहते हैं।
बीजेपी प्रदेश राजनीति और चुनाव प्रबंधन में मजबूत पकड़
श्री जालम सिंह पटेल को प्रदेश की राजनीति और चुनाव प्रबंधन की गहरी समझ है। उनकी संगठन क्षमता और जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें प्रदेश नेतृत्व के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है। वे सीनियरिटी और मेरिट दोनों में पूरी तरह फिट बैठते हैं और पार्टी को उनकी योग्यता का पूरा लाभ उठाना चाहिए।
जनता के सच्चे हितैषी
श्री पटेल ने हमेशा जनता की आवाज को बुलंद किया और कई बार अपनी ही सरकार से जनता के मुद्दों पर टकराने में भी संकोच नहीं किया। वे जनता के सच्चे सेवक हैं, जो दिन-रात क्षेत्र के विकास और गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
विकास कार्यों की अमिट छाप
श्री पटेल ने अपने प्रभाव से बड़े भाई कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के सहयोग से नरसिंहपुर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दिलाई। वे क्षेत्र के लिए सड़कों, पुलों, अस्पतालों और स्कूलों के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।
कोरोना महामारी के दौरान मानव सेवा
कोरोना संकट के समय श्री पटेल ने अपने संसाधनों और समर्थकों के माध्यम से हजारों जरूरतमंद लोगों तक राशन, भोजन, दवाइयाँ और आर्थिक सहायता पहुंचाई। उन्होंने खुद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया और उन्हें संबल प्रदान किया।
धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन
वे श्रीश्री बाबा श्री के परम कृपा पात्र शिष्य और मां नर्मदा के अनन्य भक्त हैं। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करके युवाओं के लिए एक प्रेरणा प्रस्तुत की। वे समय-समय पर धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों में लगे रहते हैं।
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष
उन्होंने शराब, सट्टा, जुआ और नशाखोरी के खिलाफ कई आंदोलनों की अगुवाई की और समाज सुधार के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। वे समाज में जागरूकता लाने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
सादगी और सेवा का प्रतीक
श्री पटेल का राजनीतिक जीवन संघर्ष, सेवा और सादगी की मिसाल है। वे हमेशा कुष्ठ पीड़ितों और गरीबों के बीच जाकर अपना जन्मदिन मनाते हैं, जो उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाता है।
युवाओं के प्रेरणास्त्रोत
धैर्य, संकल्प और कर्मठता के प्रतीक श्री जालम सिंह पटेल युवाओं के लिए आदर्श हैं। वे हमेशा निष्कलंक राजनीति और समाजसेवा को ही अपना धर्म मानते हैं और क्षेत्र की जनता के लिए एक सच्चे मार्गदर्शक हैं।
जन्मदिवस की शुभकामनाएँ
"हम सभी क्षेत्रवासी आपके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। ईश्वर आपको सदैव समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करे।"
"आपका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहे, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!"
0 Comments